2 महीने की गर्भवती महिला को क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 14:22

Pregnancy के दूसरे महीने में खाएं ये पौष्टिक चीजें, बच्‍चा होगा स्‍वस्‍थ

Pregnancy के पहले तीन महीने मां और बच्‍चा दोनों की सेहत के लिए बहुत अहम होते हैं। इसलिए इन पहले तीन महीनों में कुछ खास चीजें जरूर खानी चाहिए।
प्रेग्‍नेंसी के पहले तीन महीनों में डायट पर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत होती है। इस समय बच्‍चे के शुरुआती अंगों का विकास हो रहा होता है इसलिए खान-पान पर खास ध्‍यान देना चाहिए। इसलिए दूसरे महीने में गर्भवती महिला को अपने आहार में इन पोषक चीजों को शामिल करना चाहिए:
1. फोलिक एसिड: फोलिस एसिड को प्रेग्‍नेंसी के शुरू होने से पहले से ही दिया जाता है। यह गर्भधारण करने के साथ-साथ गर्भस्‍थ बच्‍चे के दिमाग के पूर्ण विकास के लिए जरूरी तत्‍व है। प्राकृतिक रूप में यह हरी सब्जियों, अंडों, फलों, सूखे मेवों, दालों और फलियों में मिलता है।
2. कैल्सियम: दूसरे महीने में गर्भवती महिला को बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम लेने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि नवजात की हड्डियां इसी समय बनना शुरू होती हैं। इसलिए अंडे, दूध, दही, हरी सब्जियां, पत्‍तागोभी वगैरह खाने में शामिल करना चाहिए।
3.प्रोटीन: दालों, फलियों, मछलियों, सोयाबीन वगैरह से प्रोटीन की प्राप्ति होती है। यह भी मां और बच्‍चे के पूर्ण विकास के लिए आवश्‍यक हैं।
4. आयरन: गर्भावस्‍था में प्रेग्‍नेंट महिला का खून बड़ी तेजी से बढ़ता है। इसके लिए आयरन की आवश्‍यकता होती है। इसलिए दूसरे महीने में ऐसा पौष्टिक आहार लेना चाहिए जो लौह तत्‍व से भरपूर हो जैसे, पालक, चुकंदर, अनार, सूखे मेवे और मछलियां। 5. फाइबर: गर्भावस्‍था में कब्‍ज की समस्‍या होने लगती है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि ऐसी चीजें खाई जाएं जो फाइबर या रेशों से भरपूर हों। इनमें ताजे फल, सलाद, हरी सब्जियां वगैरह शामिल हैं। इन्‍हें खाने से ब्‍लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info